भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के बारे में तो सभी को पता है लेकिन अब सुनिए भारत की पांच सबसे अमीर महिलाओं के बारें में।
ये वो महिलाएं है जिन्होंने रईसी के मामले में कई दिग्गज उद्योगपतियों को पीछे छोड़ दिया है. इन्ही में से एक है ओपी जिंदल ग्रुप की चैयरपर्सन सावित्री जिंदल. इनकी कुल संपत्ति अनिल अंबानी की संपत्ति से भी ज्यादा है।
सावित्री जिंदल ने लगातार चौथे साल भारत की सबसे अमीर महिला के खिताब पर कब्जा जमाया है। इनकी कुल संपत्ति 14.4 अरब डॉलर है.
भारत के अमीरों में 21 पायदान और महिला रईसों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं इंदू जैन. वे बेनेट कोलमेन ग्रुप की चैयरपर्सन है. यह ग्रुप टाइम्स ऑफ इंडिया जैसा बड़ा अखबार चलाता है। इनकी कुल संपत्ति 3 अरब डॉलर है।
तीसरे नंबर पर है थर्मेक्स ग्रुप की चैयरपर्सन अनु आगा. भारतीय अमीरों की लिस्ट में अनु आगा 51वें पायदान पर हैं। अनु आगा सन 1985 से कंपनी से जुड़ी हैं। 1995 में पति की मौत के बाद उन्होंने कंपनी की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली।
बायकॉन की किरन मजूमदार शॉ भारत की चौथी सबसे अमीर महिला हैं। उनकी कुल संपत्ति 90 करोड़ डॉलर है जबकि भारतीय अमीरों में उनका नंबर 75वें स्थान पर हैं।
पांचवीं भारत की सबसे अमीर महिला का खिताब जाता है हिंदुस्तान टाइम्स की चैयरपर्सन शोभना भरतिया को। शोभना भरतिया की कुल संपत्ति 89.5 करोड़ ड़ॉलर है। भारतीय अमीरों की सूची में वो 76 वें पायदान पर हैं।
शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें