फिर भी हमें उन कम्पनियों के बारे में गंभीरता से विचारना चाहिए जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के उत्पाद बनाती और बेचती हों. किसी भी नयी संस्था को सपोर्ट करने के बजाय हमें कम-से-कम एक साल इंतजार करके उनकी कार्यविधि और स्थिरता का विचार कर लेना चाहिए. पांच साल या उससे अधिक पुरानी कम्पनियाँ भरोसे के लायक हो सकती हैं.
इन बिन्दुओं पर विचार अवश्य करें---
- प्रोमोटर -- किन लोगों ने कंपनी शुरू की है.
- पालिसी -- कंपनी खुद के धंधे पर जोर दे रही है या आपके आर्थिक विकास पर.
- प्रोडक्ट -- कंपनी के उत्पाद बार-बार जरूरत में आनेवाले होने चाहिए. (साबुन, तेल शेम्पू, पोषाहार ........इत्यादि).
- प्राइसिंग -- कंपनी के उत्पादों की कीमतें लोगों की आसान पहुँच की सीमा में होने चाहिए.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें